हम भारत की शान(छात्रा की गीत)  

Posted by Satyajeetprakash in , , , , , ,

 
हम भारत की उजागर
नव भारत की शान
हम धरती की नूतन आशा
मुक्त गगन की मंगल भाषा
मानवता की तान
मधुर हम भारत की संतान

वीर बने लक्ष्मीबाई
"वा” समान लें सेवा का व्रत
सरोजिनी सी गुंजारे हम
देश प्रेम का गान
रजिया की सैनिक कर्मठता
वीर चॉंद बीबी की दृढ़ता
नीति निपुणता नूरजहां की
बढ़े हमारा मान

राष्ट्र दिखाएं हम छात्राएं
पूर्व में वह ज्योति जलाएं
अखिल जगत हो मान सरोवर
सरसिज हिंदुस्तान
हम भारत की शान उजागर
नवभारत की शान

अखंडित एकता बोले हमारे देश की भाषा हमारी भारती है हमें यह एक अभिलाषा

हिमालय  

Posted by Satyajeetprakash in ,

 मेरे नगपति ! मेरे विशाल !
 
साकार, दिव्य, गौरव विराट
पौरुष  के  पुंजीभूत  ज्वाल !
मेरे जननी के हिम-किरीट !
मेरे  भारत  के दिव्य भाल !
 
मेरे नगपति !  मेरे विशाल !
युग-हग  अजेय,  निर्बन्ध, मुक्त,
युग-युग शुची, गर्वोन्नत महान,
निस्सीम  व्योम  में  तान  रहा,
 
युग से किस महिमा का वितान ?
कैसी  अखंड  यह  चिर  समाधि ?
यतिवर ! कैसा यह अमित ध्यान ?
तू   महाशून्य    में    खोज   रहा
 
किस जटिल समस्या का निदान?
उलझन  का  कैसा विषम जाल ?
मेरे  नगपति !  मेरे  विशाल !
ओ, मौन तपस्या लीन यति !
 
पल भर को तो कर दृगोंमेश !
रे  ज्वालाओं से दग्ध, विकल
है तड़प रहा पद पर सन्देश !
सुखसिंधु,   पंचनद,  ब्रह्मपुत्र,
 
गंगा, यमुना की अमिय-धार
जिस पुण्यभूमि की ओर बही
तेरी  विगलित करुणा उदार,
जिसके द्वारों पर खड़ा क्रांत
 
सीमापति !  तूने की पुकार,
पद-दलित इसे करना पीछे
पहले  ले  मेरे  सिर उतार !'
उस पुण्यभूमि पर आज तप !
 
रे,  आन  पड़ा  संकट  कराल,
व्याकुल  तेरे  सुत  तड़प  रहे,
डस रहे चतुर्दिक विविध व्याल !
मेरे  नगपति !   मेरे  विशाल !
 
कितनी मणियाँ लुट गयी ? मिटा
कितना   मेरा   वैभव  अशेष !
तू ध्यान -मग्न ही रहा, इधर
वीरान  हुआ  प्यारा सन्देश !
 
किन   द्रौपदियों  के   बाल  खुले ?
किन-किन कलियों का अंत हुआ ?
कह  हृदय  खोल  चित्तोर !   यहाँ
कितने  दिन  ज्वाल-वसंत  हुआ ?
 
पूछे सिकता-कण से हिम्पति !
तेरा  वह  राजस्थान  कहाँ ?
बन-बन स्वतंत्रता दीप लिए
फिरनेवाला बलवान कहाँ ?
 
तू  पूछ अवध  से,  राम  कहाँ ?
वृंदा  ! बोलो,  घनश्याम कहाँ ?
ओ मगध ! कहां मेरा अशोक ?
वह  चन्द्रगुप्त  बलधाम कहाँ ?
 
पैरों    पर  ही  है  पढ़ी  हुई
मिथिला भिखारिणी सुकुमारी
तू   पूछ   कहाँ   इसने  खोयी
अपनी अनंत निधियां सारी ?
 
री कपिलवस्तु ! कह, बुद्धदेव
के  वे  मंगल  उपदेश  कहाँ ?
तिब्बत, इरान, जापान, चीन
तक  गए  हुए सन्देश कहाँ ?
 
वैशाली  के   भग्नावशेष  से
पूछ   लिच्छवी-शान  कहाँ ?
ओ री उदास गण्डकी !  बता
विद्यापति कवि के गान कहाँ ?
 
तू  तरुण  देश  से  पूछ  अरे,
गूंजा यह  कैसा ध्वंस-राग ?
अम्बुधि-अंतस्तल-बीच छिपी
यह सुलग रही है कौन आग ?
 
प्राची    के   प्रांगन - बीच   देख,
जल रहा स्वर्ण-युग अग्नि-ज्वाल,
तू  सिंघनाद   कर  जाग  तापी !
मेरे नगपति ! मेरे विशाल !
 
रे, रोक युधिष्ठर को न यहाँ
जाने  दे  उसको स्वर्ग धीर,
पर,  फिर हमें गांडीव-गदा,
लौटा  दे  अर्जुन-भीम  वीर
 
कह  दे  शंकर  से, आज करें 
वे प्रलय-नृत्य फिर एक बार !
सारे   भारत   में   गूँज   उठे,
'हर-हर-बम का फिर महोच्चार !
 
ले   अंगडाई,  उठ,  हिले  धरा,
कर निज विराट स्वर में निनाद,
तू    शैल्रराट  !    हुंकार   भरे,
फट जाय कुहा, भागे प्रमाद !
 
तू  मौन  त्याग   कर  सिंहनाद,
रे तपी ! आज तप का न काल !
नव-युग शंख ध्वनि जगा रही,
तू  जाग,  जाग,  मेरे विशाल !
(रेणुका) ( १९३०)


अखंडित एकता बोले हमारे देश की भाषा हमारी भारती है हमें यह एक अभिलाषा

 

Posted by Satyajeetprakash

आलोकित पथ करो हमारा
हे जग के अंतर्यामी।
शुभ प्रकाश दो, स्वच्छ दृष्टि दो
जड़ चेतन सबके स्वामी।
तुच्छ हमारे मन के प्रभु
दुर्विचार सब दूर करो।
प्रेरित हो हम केवल तुमसे
ऐसी हममें शक्ति भरो।।
तुम्हीं बंधु हो, तुम्हीं पिता हो
तुम्हीं मार्गदर्शक जीवन में।
सत्य और आलोक तुम्हारा
हम उतार लें निज तन मन में।।


अखंडित एकता बोले हमारे देश की भाषा हमारी भारती है हमें यह एक अभिलाषा

काला धन गोरा तन  

Posted by Satyajeetprakash in ,



- नरेन्द्र कोहली
मनमोहन सिंह ने बड़े ध्यान से बाबा को देखा और बोले, ”बड़े भोले हो बाबा। मेरे पास यह कहने आए हो कि मैं स्वयं अपने लिए, अपनी मालकिन के लिए और मालकिन के दासों के लिए मृत्युदंड की घोषणा कर दूं। ऐसा भी कभी हुआ है क्या? तुम तो हमारा हाल भी करुणानिधि के समान कर देना चाहते हो।”
”यह सरकार बड़ी राक्षस है।” भोलाराम ने कहा, ”देखो तो अहिंसक अनशन करने वालों पर खर, दूषण और त्रिशिरा की सेना के राक्षस छोड़ दिए।”
रामलुभाया जोर से हंसा, ”सरकार तो राक्षस है ही, पर बाबा कितने भोले हैं, यह नहीं देखा तुमने।”
”इस सादगी पर कौन न मर जाए। ऐ खुदा, लड़ते हैं और हाथ में हथियार भी नहीं।”
”वे हथियार लेकर लड़ने नहीं गए थे।” भोलाराम कुछ तीखे स्वर में बोला, ”वे गांधी जी के समान अहिंसक अनशन करने गए थे।”
”तो सोनिया गांधी ने सिध्द कर दिया न कि गांधी जी के अनशन का तरीका एकदम गलत और अव्यावहारिक है।” रामलुभाया बोला, ”अहिंसक अनशन के नाम पर रात को डेढ़ बजे पुलिस आती है। लाठी और गोली का सहारा लेती है। दिन भर के अनशन के बाद भूखे सोए हुए बूढ़े और बच्चों को, स्त्रियों और पुरुषों को मार-मार कर खदेड़ देती है। जिनकी हड्डियां टूट जाती हैं और जो चल नहीं सकते, उन्हें घसीट कर कहीं फेंक आती है…”
”पर पुलिस रात को ही क्यों आती है?” भोलाराम ने कहा, ”दिन में भी तो आ सकती है।”
”दिन में लोग जाग रहे होते हैं।” रामलुभाया ने कहा, ”वे अपना बचाव कर सकते हैं। दिन में यह भी पता लग जाता है कि पुलिस ने किन-किन शस्त्रों का सहारा लिया। कितने लोग घायल हुए। कितने मारे गए। दिन में अस्पतालों में भी भीड़ होती है और श्मशान में भी।”
”पुलिस वालों को चाहिए कि अपनी सुविधा के लिए पुलिस लाइन में ही एक श्मशान बनवा लें। जितनों को चाहें मारें, जितनों को चाहें जलाएं। न किसी को पता चलेगा कि कितने पुलिस वाले मरे, न यह पता चलेगा कि कितने नागरिक मरे।”
”विचार तो अच्छा है, जाने अब तक के किसी गृह मंत्री को सूझा क्यों नहीं।”
”पर तुमने बाबा को भोला क्यों कहा?” भोलाराम ने पूछा।
”अरे सीधी सी तो बात है।” रामलुभाया हंसा, ”मनमोहन सिंह ने बाबा को पिछले दरवाजे से अपने घर बुलाया। बाबा ने मना कर दिया। बोले, सामने के फाटक से आएंगे। पीछे बने नौकरों के क्वार्टरों के बीच से क्यों आएं? मनमोहन सिंह ने समझाया, सामने के फाटक से आए तो पत्रकार भी साथ आ जाएंगे। कैमरे आ जाएंगे। चुपचाप पीछे से आ जाओ।”
बाबा मान गए। मनमोहन सिंह ने पूछा, ”अब बताओ, क्या कष्ट है तुम्हें। अच्छा खासा खाने-पीने को मिल रहा है। रोटी भी खा रहे हो और च्यवनप्राश भी। फिर क्यों अनशन करना चाहते हो?”
”मैं चाहता हूं कि देश और विदेश में छिपाया गया सारा काला धन राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाए और भ्रष्टाचारी तथा काले धनिकों को मृत्यु दंड दिया जाए।”
मनमोहन सिंह ने बड़े ध्यान से बाबा को देखा और बोले, ”बड़े भोले हो बाबा। मेरे पास यह कहने आए हो कि मैं स्वयं अपने लिए, अपनी मालकिन के लिए और मालकिन के दासों के लिए मृत्युदंड की घोषणा कर दूं। ऐसा भी कभी हुआ है क्या? तुम तो हमारा हाल भी करुणानिधि के समान कर देना चाहते हो।”
बाबा उचक पड़े, ”अरे नहीं सिंह साहब। मैं ऐसी मांग कैसे कर सकता हूं। आप तो भले आदमी हैं। आपकी पार्टी के एक सचिव ने तो आपको संन्यासी ही कह दिया है। मैं तो काले धनिकों की बात कर रहा हूं, उन्हें फांसी दीजिए।”
”आप समझ नहीं रहे हैं, किंतु बात तो एक ही है न।” मनमोहन सिंह ने कहा, ”आप काले धनिकों को फांसी चढ़ाएंगे, तो आखिर चढ़ेंगे तो हम ही न।”
”आप क्यों सिंह साहब? आप तो देश के प्रधानमंत्री हैं। आप क्यों फांसी पर चढ़ेंगे?”
”अरे आप समझ क्यों नहीं रहे हैं योगी महाराज।” मनमोहन सिंह झुंझला गए, ”काले धनिक फांसी चढ़ेंगे, तो आप क्या समझते हैं कि काला धन आपके बाप का है…! विचित्र आदमी हैं आप। हमारे ही पास चले आए कि काले धनिकों को फांसी पर चढ़ा दो। आपको किस बाकत से लगता है कि हम आत्महत्या कर लेंगे?”
सम्पर्क : 175 वैशाली, पीतमपुरा, दिल्ली- 110034
अखंडित एकता बोले हमारे देश की भाषाहमारी भारती है हमें यह एक अभिलाषा

शक्ति और क्षमा  

Posted by Satyajeetprakash in ,


क्षमा दया तप त्याग मनोबल
सबका लिया सहारा।
पर नरव्याघ्र सुयोधन तुमसे
कहो कहां कब हारा।
क्षमाशील हो रिपु समक्ष
तुम विनीत हुए जितना ही।
दुष्ट कौरव ने तुमको
कायर समझा उतना ही।
क्षमा शोभती उस भुजंग को
जिसके पास गरल हो।
उसको को क्या जो दंतहीन
विषहीन विनीत सरल हो।
तीन दिवस तक पंथ मांगते
रघुपति रहे सिंधु किनारे।
बैठे-बैठे छंद को पढ़ते
अनुनय के प्यारे-प्यारे।
उत्तर से जब एक नाद भी
उठा नहीं सागर से।
उठी अधीर धधक पौरूष की
आग राम के शर से।
सिंधु देह धर त्राहि-त्राहि
करता आ गिरा शरण में।
चरण पूज दासता ग्रहण की
बंधा मूढ़ बंधन में।
सच पूछो तो सर में ही
बसती दीप्ति विनय की।
संधि वचन संपूज्य उसी का
जिसमें शक्ति विजय की।
सहनशीलता क्षमा दया को
तभी पूजता जग है।
बल का दर्प चमकता जिसके
पीछे जब जगमग है।।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

हिमालय  

Posted by Satyajeetprakash in



खड़ा हिमालय बता रहा है
डरो न आंधी-पानी में
खड़े रहे तुम अविचल होकर
हर संकट तूफानी में

डिगो न अपने प्रण से तुम
सब कुछ पा सकते हो प्यारे
तुम भी ऊंचे उठ सकते हो
छू सकते हो नभ के तारे

खड़ा रहा जो अपने पथ पर
लाख मुसीबत आने पर
मिली सफलता जग में उसको
जीने में मर जाने में